कोरवा (कोरबा)छत्तीसगढ़

फ्लोरामैक्स के खिलाफ महिलाओं का चक्काजाम, ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने रोका मंत्री नेताम और लखन का काफिला….

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 छत्तीसगढ़ समाचार कोरवा (कोरबा)

कोरवा (कोरबा )में बड़ा मामला सामने आया है, जब कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को आंदोलनकारी महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं का आरोप है कि फ्लोरा मैक्स कंपनी ने उन्हें ठगी का शिकार बनाया है, जिसके खिलाफ वे लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। 500 से अधिक महिलाएं इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया। जैसे ही मंत्रियों के कार्यक्रम की जानकारी मिली, महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान तनावपूर्ण भी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

 

वहीं घेराव की जानकारी होते ही घटनास्थल पर कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी से लेकर तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उनके द्वारा आंदोलन के नेतृत्व कर्ताओं को समझाइश दी जा रही है ताकि दोनों मंत्रियों को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!