छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 छत्तीसगढ़ समाचार

रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज सात जनवरी को संपादित की जा रही है। रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे से हो रहा है।

 

नगर निगमों में महापौर पद, साढ़े 11 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और साढ़े 12 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हो रहा है

 

रायपुर महापौर पद के लिए सामान्य महिला आरक्षित

 

भिलाई महापौर पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित

 

रिसाली महिला SC

अंबिकापुर ST

रायगढ़ SC

अंबिकापुर ST

कोरबा GENERAL महिला

भिलाई OBC

भिलाई चरौदा OBC

दुर्ग OBC

बिलासपुर OBC

 

आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!