कोरवा (कोरबा)

कौन बनेगा सभापति :- पुरुष पार्षदों में मची है होड़ तो क्यों न महिला पार्षद करे नगर निगम में सभा संचालन,भाजपा से 19 महिलाएं जीतकर पहुंचीं हैं निगम में

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ कोरवा (कोरबा)

कौन बनेगा सभापति :- पुरुष पार्षदों में मची है होड़ तो क्यों न महिला पार्षद करे नगर निगम में सभा संचालन,भाजपा से 19 महिलाएं जीतकर पहुंचीं हैं निगम में

नमस्ते कोरबा। नगर पालिक निगम की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी काबिज हो चुकी है। अब यहां सभापति की कुर्सी पर काबिज होने के लिए चुनिंदा पार्षदों में होड़ मची हुई है। इस समय तीन नाम काफी चर्चा में हैं और दो नाम तो कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहे हैं जबकि तीसरा शख्स रायपुर में बैठकर अपने लिए लॉबिंग करने में जुटा हुआ है।

सामंजस्य के अभाव और खींचतान में खुद की प्रशंसा वाला माहौल बनवाने की कवायदों और दूसरे की टांग पर्दे के पीछे रहकर खिंचवाने की कोशिशों के बीच एक हवा यह भी चल पड़ी है कि क्यों ना इस बार जब नगर निगम में 48 हजार 116 के रिकॉर्ड मतों के अंतर से श्रीमती संजू देवी राजपूत महिला महापौर के रूप में काबिज हुई हैं तो सभा के संचालन की कमान भी महिला के हाथ में सौंप दी जाए..!

यदि नगर निगम में ऐसा होता है तो यह एक स्वस्थ परंपरा होने के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण के लिए जोर-शोर से वैश्विक स्तर पर काम कर रही भारतीय जनता पार्टी की मंशा को और भी सार्थक व प्रबल करने वाली होगी,पर सवाल यह भी है कि क्या सभापति बनने की दौड़ में लगे पुरुष पार्षद किसी महिला पार्षद को सभापति की कुर्सी पर देखना पसंद करेंगे?

इसमें कोई संदेह नहीं कि दिल्ली में हुए भाजपा की जीत की लहर से कोरबा निकाय सहित प्रदेश भर का नगरीय निकाय चुनाव अछूता नहीं रहा और उस लहर की हवा ऐसी चली की भाजपा चारों ओर काबिज हुई है। दिल्ली में महिला विधायक श्रीमती रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर बिठाया गया।

19 महिलाओं ने जीती है पार्षदी, कुछ दूसरी बार

कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में से 45 वार्डों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनकर आए हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत में है। इन 45 पार्षदों में से 19 पार्षद महिलाएं हैं और इनमें पढ़ी-लिखी, तेज तर्रार और सक्रिय रहने वाली महिला पार्षद भी शामिल हैं। दोबारा चुनाव जीतकर आने वाली भी महिला पार्षद शामिल हैं,योग्यता भी रखती हैं।

ऐसे में इस बात को प्रबलता से सामने लाए जाने की जरूरत है जिसमें महिलाओं को भी नगर निगम में वर्चस्व प्राप्त हो और पुरुष पार्षदों को भी चाहिए कि वह अपने बीच से सत्ता में बराबर की भागीदारी निभा रही महिलाओं में से चुनकर सभापति बनाएं।

यह एक नजीर भी होगा और कोरबा निगम के लिए इतिहास भी। भीतरखाने की खबर है कि कुछ महिला पार्षदों के नाम इसके लिए आगे बढ़ाए जा चुके हैं।

महिला पार्षदों पर एक नजर

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जिन पार्षदों ने जीत हासिल की है उनमें- रूबी देवी सागर वार्ड 6, धनश्री साहू वार्ड 7, श्रीमती राधा वार्ड 9, उर्वशी राठौर वार्ड 11, सुलोचना यादव वार्ड 12, सुषमा साहू वार्ड 13, प्रभा राठौर वार्ड 14, वर्षा दिनेश वैष्णव वार्ड 27, धन कुमारी गर्ग वार्ड 30, चंद्रकली जायसवाल वार्ड 32, सुनीता चौहान वार्ड 34, ममता यादव वार्ड 37, चंदा देवी वार्ड 46, राधाबाई महंत वार्ड 48, सम्मत कुंवर कंवर वार्ड 53, सुखविंदर कौर वार्ड 58, कल्याणी बाई यादव वार्ड 60, भानुमति जायसवाल वार्ड 61 आरती सिंह वार्ड 64 से चुनाव जीतकर नगर निगम में पहुंची हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!