बिलासपुर

नगर निगम ने दो होर्डिंग संचालकों को भेजा नोटिस, इन पर लाखों का है बकाया

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की विज्ञापन शाखा ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स पर बड़ी कार्रवाई की है। किस में शहर के दो बड़े पब्लिसिटी एजेंसी पर कार्रवाई की गई है इन पर नगर निगम का लाखों रुपया बकाया है जिसे जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है इसके लिए नगर निगम को सालाना राजस्व विज्ञापन एजेंसी को देना होता है लेकिन देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से एजेंसी संचालक नगर निगम को राशि अदा नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण नगर निगम में अभिनय नोटिस जारी किया है क्योंकि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है ऐसे में सभी विभाग अपने-अपने बकाया राशि को वसूलने के लिए लगातार नोटिस जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम बिलासपुर के विज्ञापन शाखा ने शहर के प्रीति पब्लिसिटी इंटरप्राइजेस और विजय एडवरटाइजर्स को नोटिस जारी किया है। प्रीति पब्लिसिटी से नगर निगम को लगभग पिछले 8 वर्षों से 90 लाख रुपए का बकाया है,वही बकाया राशि जमा न करने के कारण उसके द्वारा शहर में विभिन्न निजी भवनों पर लगाए गए सभी विज्ञापन होर्डिंग अवैध घोषित हो चुके हैं। इसके अलावा विजय एडवरटाइजर्स पर भी नगर निगम का लाखों रुपए बकाया है जिसे भी नोटिस जारी कर जल्द से जल्द राशि जमा करने को कहा गया है अगर इनके द्वारा राशि जमा नहीं की जाती है तो उनके विरोध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की कार्रवाई इन विज्ञापन एजेंसीज पर हो चुकी है जिस पर नगर निगम के द्वारा इन्हें हिदायत भी दी गई है, लेकिन एक बार फिर से जिस तरह से इन एजेंसीज संचालकों को नगर निगम में राशि नहीं जमा की वह दर्शाता है कि यह मनमानी कर रहे हैं। अब जिस तरह से नगर निगम इस दिशा में कार्रवाई की है वह कहीं ना कहीं अब फिर है नगर निगम को राशि अदा करने अग्रणी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!