छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के मंत्री को BJP ने कारण बताओ नोटिस दिया: 48 घंटे में देना होगा जबाव, जानें क्या है वजह

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति पद पर भाजपा से बागी होकर चुने गए नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देना भारी पड़ गया। भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंत्री देवांगन को नोटिस जारी किया है।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने नूतन सिंह ठाकुर को कोरबा नगर निगम का सभापति चुने जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने इसे बीजेपी की जीत बताया और कहा कि यह जीत सभी निर्वाचित पार्षदों की एकजुटता का परिणाम है। देवांगन ने यह भी कहा कि अब नगर निगम में महापौर और सभापति दोनों पदों पर बीजेपी का कब्जा है, जिससे कोरबा के विकास को नई गति मिलेगी। हालांकि, भाजपा ने मंत्री देवांगन की इस बधाई पर आपत्ति जताई और इसे पार्टी के लिए अनुशासनहीनता माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!