एटक यूनियन कार्यालय में वार्षिक सम्मेलन 51 पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मनाया गया…….
एटक यूनियन अब मजदूर पर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद.......

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार बालको नगर कोरवा कोरबा छत्तीसगढ़
पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन जो ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) से सबध्द का वार्षिक साधारण सभा/सम्मेलन दिनांक 30/03/2025 को मुस्ताक भवन एटक कार्यालय बालको नगर में संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन में सर्वप्रथम उद्घाटन समिति द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्य एटक के कोषाध्यक्ष श्री एस के सिंह द्वारा एटक का झंडा तोलन किया गया उसके पश्चात शाहिद ट्रेड यूनियन नेताओं को याद करते हुए गगन भेदी नारे मजदूर एकता जिंदाबाद, दुनिया के मजदूर एक हो ,किसान मजदूर की एकता जिंदाबाद ,जैसे नारे लगाकर श्रद्धांजलि दी गई।
अध्यक्ष मंडली के नाम की घोषणा की गई जिसमें राज्य एटक के महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह राज्य एटक के सचिव एमएल रजक, कोषाध्यक्ष एस के सिंह एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी अध्यक्ष मंडली में शामिल हुए, अध्यक्ष मंडली का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन( एटक) के महासचिव द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ,प्रतिवेदन में यूनियन की स्थापना ,इतिहास ,केंद्र में शासित एनडीए की सरकार की मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों , बालको कारखाना की स्थापना एवं कारखाने में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति, यूनियन के द्वारा पर 2024 में किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया गया।
आज बालकों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को जो कुछ मिल रहा है वह सब एटक की देन है जो सुविधा आज मिल रहा है प्रबंधन आज उसमें कटौती करते चले जा रहा है मजदूर की छटनी करते चले जा रहा है प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों पर रोक लगाने के लिए हमें मिलकर आंदोलन में जाने की जरूरत है।
अल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन( एटक) के महासचिव के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद सम्मेलन में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्य ने अपनी अपनी बातें रखी और सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिवेदन का समर्थन किया।
इस प्रतिवेदन में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन में जाने की बात कही यह मांगे निम्न है।
1) बालको कारखाने में नियमित प्रकृति के कार्यों पर लगे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
2) ठेका कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं हुआ है उन सभी का जनरल प्रमोशन किया जाए।
3) एलटीएस में शामिल ठेका कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी दिया गया है उसमें माता-पिता का नाम जोड़ा जाए।
4) वर्ष 2022 अप्रैल में जिन ठेका कर्मचारियों को एलटीएस में शामिल किया गया है उन्हें अभिलंब कैटेगरी दिया जाए।
5) ठेका कर्मचारियों को उत्पादन बोनस दिया जाए
6) ठेका कर्मचारियों को विशेष क्षेत्र भत्ता (वर्क कंडीशन अलाउंस) दिया जाए।
7) बालको कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारियों का अनाधिकृत रूप से ट्रांसफर पर रोक लगाया जाए।
8) अनुकंपा नियुक्ति चालू किया जाए।
9) एलटीएस में शामिल ठेका कर्मचारियों को एक समान इंक्रीमेंट दिया जाए।
10) बालकों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को आवास की सुविधा दी जाए।
11) नॉन एलटीएस के ठेका कर्मचारियों को कैंटीन अलाउंस गुड़ गमछा साबुन दिया जाए।
सम्मेलन के अंत में वर्ष 2025 के लिए पदाधिकारी का चयन किया गया जिनका नाम इस प्रकार है
1) अध्यक्ष :- श्री हरिनाथ सिंह
2) कार्यकारी अध्यक्ष:- श्री एस के सिंह
3) उपाध्यक्ष :- श्री एम एल रजक ,श्री पी के वर्मा,श्री धर्मेंद्र तिवारी , श्रीमती संतोषी बरेठ
4) महासचिव :-सुनील सिंह
5) सहायक महासचिव :-धर्मेंद्र सिंह, नरसिम्हा राव
6) सचिव :- श्री मनीष नाग, श्री अभिषेक मिश्रा श्री रामायण यादव, श्री अविनाश सिंह
7) संगठन मंत्री :- श्री अनूप सिंह
8) कोषाध्यक्ष:-श्री ताराचंद कश्यप
9) स्थायी आमंत्रीत सदस्य:- आलेख मलिक, अजय यादव ,डी श्रीनिवास ,धर्मेंद्र शाह , श्रीमती विजयलक्ष्मी चौहान, मुकेश कुमार, इनके अलावा 101 की कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मंडली ने चुने हुए सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।