छत्तीसगढ़

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश, इलाके में फैली सनसनी…

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ कोंडागांव

कोंडागांव। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। जवान की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मृतक जवान का नाम विकास पांडे बताया जा रहा है, जो 2019 से कोंडागांव में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार, विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय जवान अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा अपने गृह ग्राम गए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!