छत्तीसगढ़

पचरी धान खरीदी केंद्र से 10 लाख का धान गायब जाँच के बाद भी FIR नहीं

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ रायपुर

खरोरा। जिला सहकारी बैंक खरोरा के अधिनष्ट प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पचरी पंजीयन क्रमांक 658 में धान खरीदी वर्ष 2024-25 में 425.22 क्विंटल धान गायब पाया गया हैं जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रूपये हैं।

वर्ष 2024-25 में पचरी समिति में 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक किसानो से 54073.20 क्विंटल धान खरीदी किया गया और 3 अप्रैल 2025 तक मिलर्स व्दारा 53647.98 क्विंटल धान का उठाव किये जाने के बाद 425.22 क्विंटल धान काम पाया गया जिसकी जाँच सहकारिता विस्तार अधिकारी शशांक बल्लेवार व्दारा पूरी कर 17 अप्रैल को कार्यवाही हेतु जिला सहकारी बैंक खरोरा के ब्रांच मैनेजर भारत साहू को सौप दिया गया लेकिन लगभग डेढ़ माह बाद भी जांच रिपोर्ट के अनुसार समिति प्रबंधक कमल नारायण कोसले को कार्यमुक्त करने और धान गायब पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की आवश्यकता बताये जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं किया जाना बड़े अधिकारियो की संलिप्त को जाहिर करता हैं

ज्ञात को हो की खरोरा ब्रांच के अंतर्गत 14 समितियों व्दारा धान खरीदी किया जाता हैं जिसमे 11 समितियो में धान खरीदी और मिलर्स व्दारा उठाव किये जाने पर बराबर पाया गया लेकिन 3 समितियों में धान काम पाया गया जिसमे पचरी में 425.22 क्विंटल छड़िया में 482.80 क्विंटल माठ में 455.80 क्विंटल धान कम पाया गया है तीनो समितियों में प्रबंधको को जिम्मेदार मानते हुए जाँच अधिकारी शशांक बल्लेवार व्दारा प्रबंधको को कार्यमुक्त किये जाने की अनुसंशा किया गया हैं।

इस सम्बन्ध में जनपद पंचयत तिल्दा सरपंच संध अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा की उच्च आधीकारियो के सरंक्षण में समिति प्रबंधक व्दारा इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया यह सीधा सीधा चोरी हैं इसपर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए नहीं तो सड़क की लड़ाई लड़ी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!