छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने कृषि और PWD कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर की सख्त कार्रवाई…

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ महासमुंद
महासमुंद। महासमुंद जिले में कलेक्टर ने आज कृषि और पीडब्ल्यूडी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कृषि विभाग में एक कर्मचारी और पीडब्ल्यूडी विभाग में छह कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। कलेक्टर ने कर्मचारियों की ड्यूटी में लेटलतीफी और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया और अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। यह कदम सरकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और अनुशासन बनाए रखने के लिए एक सख्त संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।