बोधगया का महाबोधि महाविहार बौद्ध समुदाय को पूर्णरूपेण सौंपने के आंदोलन का जिला कलेक्टर द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ कोरवा (कोरबा)
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,भीम आर्मी,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा , तक्षशिला बौद्ध विहार समिति,ओ बी सी मोर्चा भारत के साथ अनेकों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 28/02/2025 को राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं बौद्ध समाज कोरबा की अध्यक्ष लता वाहने ,तेली ओ बी सी मोर्चा भारत के संयोजक क्रांति कुमार साव,भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर खूंटे,जिला मीडिया प्रभारी अनिल खूंटे,बौद्ध समाज प्रतिनिधि उषा बम्बेश्वर,सचिव दिलीप भीमटे,जयमाला भीमटे, हम होंगे कामयाब संगठन के संयोजक सुनील सुना,विनय नाथ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि महेंद्र कौशिक,प्रदेश सचिव एस सी ढोके,संभागीय सचिव देवव्रत सिंह पोर्ते,सचिव किरन चौहान, जिला सचिव श्रीकांत कांबले प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कोरबा जिला कलेक्टर के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन में बिहार प्रांत के बोधगया में स्थित ऐतिहासिक महाबोधि महाविहार को जो कि महान बौद्ध सम्राट अशोक द्वारा बनाया गया था जिसपर विदेशी ताकतों द्वारा आतंकी तरीकों से कुछ गैर बौद्ध जातिवाद ब्राह्मणों ने काला कानून बनाकर बी टी एक्ट 1949 की आड़ में कब्जा जमाया हुआ है।इस कब्जे को खाली करके पूर्णरूप से बौद्ध समुदाय को सौंपने हेतु पिछले 12 दिनों से बौद्ध गया में आल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम द्वारा बौद्ध भिक्षुओं के नेतृत्व में सर्व समाज का आंदोलन चल रहा है।इस आंदोलन को समर्थन करते हुए ही आज सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा जिला कलेक्टर माध्यम से 15 दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान ना होने पर संपूर्ण भारत देश में जनांदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी है।