शादी समारोह में शामिल हुई चार आदिवासी लड़कियों के साथ युवकों ने किया गैंगरेप…

शादी समारोह में शामिल हुई चार आदिवासी लड़कियों के साथ युवकों ने किया गैंगरेप…
Photo of News Desk News Desk Send an email10 hours ago0 81 1 minute read
इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर 4 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जिन लड़कियों के साथ यह घटना हुई है, उनमें से 3 नाबालिग हैं और एक बालिग लड़की है। मिली जानकारी के अनुसार 7 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद हट्टा थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना की जानकारी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लड़कियां एक शादी समारोह में गई हुई थी। अपने गांव भगतपुर लौटते समय इन लड़कों ने उनका पीछा किया और रास्ता रोककर उनके साथ गैंगरेप किया। लेकिन डर के मारे इन लड़कियों ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। अगले दिन सुबह गांव के कुछ लोगों को पता चला कि लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया है तो उन्होंने आदिवासी समाज की बैठक बुलाई, यहीं पर तय हुआ कि मामले की शिकायत थाने में की जाएगी। जिसके बाद ये लोग थाने में शिकायत करने पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।