छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रायपुर के सेंट्रल जेल में एक बंदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, बंदी की लाश सुबह फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली है। कैदी की पहचान ओमप्रकाश नामक युवक के रूप में हुई है। वह साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2024 में फायरिंग की भी घटना हुईं थी। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!