क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

कॉन्स्टेबल ने घर में घुसकर नाबालिग से किया रेप: पीड़िता बोली-शोर मचाने पर कपड़े फाड़े, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

 

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़

दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने बेमेतरा में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल विवेक पोद्दार पर गंभीर आरोप लगाते हुए छावनी थाने में शिकायत दर्ज की है। उसने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने परिजनों की गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसकर कई बार धमकाकर उसके साथ रेप किया। शुरुआत में परिजनों ने मामला दबाने की कोशिश की, जिससे कांस्टेबल का हौसला बढ़ा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विवेक पोद्दार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 2021 में जब उसके मां और भाई काम पर गए थे, तब कांस्टेबल विवेक पोद्दार उसके घर में घुसा। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए, मुंह दबाया, और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब परिजनों को बताया, तो उन्होंने डर और सामाजिक दबाव के चलते उसका मुंह बंद कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने कई बार धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की हिम्मत जुटाने के बाद दर्ज शिकायत के आधार पर छावनी थाना पुलिस ने कांस्टेबल विवेक पोद्दार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो वर्तमान में फरार बताया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!