छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 100 से अधिक पुलिसकर्मी का तबादला

इंडियन महानायक न्यूज 24 समाचार छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 100 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का नाम शामिल है। ये सभी पुलिसकर्मी एक ही थाने में लंबे समय से जमे हुए थे। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए तबादले का फैसला किया गया है। इस संबंध में जिले के एसपी विजय कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।